25 नवंबर 2019 - 17:14
आम तबाही के हथियारों के विनाश पर दुनिया एक बार फिर एकमत, अमरीका और इस्राईल शामिल नहीं हुए बैठक में

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने रासायनिक हथियारों के प्रयोग को अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन क़रार दिया है।

सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने अपने एक बयान में एक बार फिर रासायनिक हथियारों के प्रयोग, भंडारण, विस्तार और पैदा की रोकथाम के कन्वेन्शन का भरपूर समर्थन करते हुए संबंधित कन्वेन्शन के अनुसार इन्हें समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सुरक्षा परिषद के सदस्यों के बयान में आम तबाही फैलाने वाले समस्त हथियारों पर प्रतिबंध के कन्वेन्शन पर अमल के महत्व पर बल देते हुए आया है कि रासायनिक हथियारों का फैलाव और उसका स्थानांतरण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक ख़तरा है।

सुरक्षा परिषद के सदस्यो के इस बयान में इसी प्रकार बल दिया गया है कि जब तक इस प्रकार के हथियारों का स्वामी कोई एक देश भी इस कन्वेन्शन की सदस्यता से बाहर रहेगा, उस समय तक कन्वेन्शन के लक्ष्यों पर पूरी तक अमल नहीं हो सकता, इसी आधार पर वह समस्त देश जो अब तक इस कन्वेन्शन के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हें तुरंत इस कन्वेन्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाता है।

सुरक्षा परिषद ने समस्त सदस्य देशों से मांग की है कि वे कन्वेन्शन के समस्त अनुच्छेदों पर सही समय पर और पूर्णरूप से अमल करें और रासायनिक हथियारों की रोकथाम की संस्था और उसकी कार्यकारी गतिविधियों का समर्थन करें।

ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु और आम तबाही फैलाने वाले हथियारों से पाक मध्यपूर्व की स्थापना के विषय पर कांफ़्रेंस 18 नवम्बर से 22 नवम्बर तक आयोजित हुई किन्तु अमरीका और ज़ायोन शासन ने इसमें भाग नहीं लिया।